सीधी पुलिस द्वारा 9 किलो 650 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी पकडे गए

0 505
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी लोकासभा चुनाव के मद्येनजर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ व शराब विक्रेताओ और असमाजिक तत्वों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस तारतम्य में जिले के अलग अलग थानो में मुखविर सूचना के आधार पर थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुये जो टीमो द्वारा मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताएं स्थानो पर रेड कार्रवाई की गई तो पकडे गए आरोपियों के नाम विकास द्विवेदी उर्फ पंकू निवासी मर्यादापुर योगेंद्र पाठक निवासी मर्यादापुर बताएं तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अतुलेश उर्फ़ भैयन पाठक निवासी मर्यादापुर रामनगर सतना मध्य प्रदेश का होना बताया। के कब्जे से 9 किलो 650 ग्राम गांजा मय सफारी वाहन एवं अपाचे मोटर सायकल जब्त हुई जिसके संबंध में आरोपियों से वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

News TOP Footer