कमलेश्वर पटेल ने कहा एक विषय के स्पेशलिस्ट है लेकिन वह सारे विषयों को देख लेते है

सीधी धर्मेंद : पूरे देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने में अब चंद दिन शेष है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है भारतीय जनता पार्टी ने सीधी लोकसभा क्षेत्र से सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी भारतीय जनता पार्टी ने सीधी लोकसभा क्षेत्र से डॉ राजेश मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है वही उसके कुछ ही दिनों बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने भी सीधी जिले के कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा कर दी और कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल पर अपना भरोसा जताया है कांग्रेस पार्टी ने यह कदम विधानसभा के चुनाव में कमलेश्वर पटेल को मिली हार के बाद उठाया है सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल से एक विशेष मुलाकात के दौरान उनसे लोकसभा चुनाव को लेकर कई सवाल उठाए जिसका उन्होंने बेवकी से जवाब दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ के एक सवाल के जवाब में लोकसभा उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के लिए कहा कि वह सिर्फ एक विषय के स्पेशलिस्ट है लेकिन वह सारे विषयों को देख लेते हैं।
