मोदी जी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति कहा लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने

0 588
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का जन आशीर्वाद का सिलसिला लगातार जारी है । इसी तारतम्य में रामपुर नैकिन, मंडल में शक्ति केंद्र, मंडल एवं बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और लोकसभा संयोजक के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हम चुनावी समर में खड़े हुए हैं और बूथ जीता, चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत, यही हमारा शास्त्र और शास्त्र है। हर हाल में हर कार्यकर्ता अपनी ताकत बढ़ाते हुए बूथ में 61 प्रतिशत से अधिक मत अर्जित करने का लक्ष्य रखें। लोकसभा पद के प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार से जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो रहा है, उससे यह स्पष्ट दिख रहा है कि सीधी लोकसभा सीट को हम रिकॉर्ड मतों से जीतने का मन बना चुके हैं।

News TOP Footer