सीधी जिले के 418 हितग्राहियों को 09 करोड़ 42 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। कार्यक्रम में सीधी जिले के संबल योजना के 418 हितग्राहियों को 09 करोड़ 42 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर राजेश शाही, श्रम निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह नेताम तथा लाभार्थियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संबल योजना अंतर्गत जनपद पंचायत सीधी के 124 हितग्राहियों को 2 करोड़ 84 लाख, सिहावल के 85 हितग्राहियों को 2 करोड़, रामपुर नैकिन के 58 हितग्राहियों को 1 करोड़ 26 लाख, मझौली के 50 हितग्राहियों को 1 करोड़ 12 लाख, कुसमी के 58 हितग्राहियों को 01 करोड़ 28 लाख, नगर पालिका सीधी के 17 हितग्राहियों को 40 लाख, नगर पंचायत चुरहट के 06 हितग्राहियों को 12 लाख, नगर पंचायत मझौली के 16 हितग्राहियों को 32 लाख तथा रामपुर नैकिन के 04 हितग्राहियों को 8 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदाय की गई।
