युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा सीधी शहर में निकाली गई भगवान शिव की अद्भुत बारात

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च को महाशिवरात्रि क्यों मौके पर युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा सीधी शहर में भगवान शिव की अद्भुत बारात निकाली गई भगवान शिव के बारात की शुरुआत शहर के सम्राट चौक से की गई भगवान भोले शंकर की बारात में जबलपुर के आए हुए कलाकारों ने भगवान शिव के अनेक रूपों और भूत पिसाच औघड़ के रूपों को प्रदर्शित करते हुए भगवान शिव की बारात की भव्यता और दिव्यता दिखाई भगवान शिव की बारात में पूरा सीधी शहर बाराती बन गया भगवान शिव की बारात में नंदी पर सवार होकर चल रहे भगवान शिव जनता के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान शिव की बारात में सीधी शहर की जनता भी झूमती और नाचती नजर आई सीधी शहर में भगवान शिव की बारात में आस्था और भक्ति का सैलाब देखने को मिला। सम्राट चौक से चली बारात सीधी शहर के फूलमती माता के मंदिर में पहुंची जहां पर भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ इस मौके पर आयोजिकों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।-

News TOP Footer