पटवारी पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन होगा 24 फरवरी को

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से चयनित 155 अभ्यर्थियों के सत्यापन तथा दस्तावेज परीक्षण काउंसलिंग सीधी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी में 24 फरवरी को समय सुबह 10.00 बजे आयोजित होगी।सीधी जिले में चयनित 155 अभ्यर्थियों को सूचना पत्र जारी किया जाकर संबंधित अभ्यर्थियों को उनके व्हाट्सऐप, ई-मेल एवं अन्य माध्यम से सूचना भेजी गई है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क स्थापित कर जिला सीधी में आयोजित काउंसलिंग में उपस्थित होने हेतु सूचना दी गई है।चयनित अभ्यर्थी को अपने मूल अभिलेख के साथ काउंसलिंग स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी में 24 फरवरी को समय सुबह 10.00 बजे उपस्थित होना है। गुरुवार 22 फरवरी को अभिलेख परीक्षण समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।

News TOP Footer