सीधी जिला ओले की चपेट में किसानों की फसल चौपट मुख्यमंत्री शीघ्र मुआवजा घोषित करें कहा अजयसिंह ने

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के चुरहट से विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सीधी जिले में अचानक हुई ओला वृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा तत्काल किसानों को दिए जाने की मांग शासन से की है अजयसिंह ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर सीधी जिले के किसानों के लिए राहत का पैकेज घोषित करें। उन्होंने कहा कि अचानक हुई ओला वृष्टि से खेतों में सफेद चादर सी बिछ गई और फसल पूरी तरह चौपट हो गई किसानों के खेतों में मसूर, अरहर, चना, गेहूं की अच्छी खासी फसल लगी थी जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सीधी जिला पिछड़ा इलाका है जहाँ अधिकतर आदिवासी किसान रहते हैं इनके पास छोटी छोटी खेती की जमीनें हैं ये सभी गरीब किसान हैं इनकी जीविका का एकमात्र साधन खेती है क्षेत्रीय विधायक होनें के नाते मेरी संवेदनाएं विशेष रूप से उनके साथ हैं उनकी फसल नष्ट होने के कारण इन गरीब किसानों के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है| तेज हवा और ओले के कारण उनके घरों की छतें उड़ गई हैं| उनके रहने के लिए अब घर नहीं है उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्राकृतिक संकट की घड़ी में वे तत्काल कलेक्टर को सर्वे करवाने के निर्देश दें और किसानों को समय से मुआवजा वितरित करवाएं क्षेत्रीय किसानों ने तहसीलदार को व्हाट्सएप के माध्यम से उनकी बर्बाद फसल और घरों का वीडियों भी भेजा है किसानों को आपसे शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा है।
