भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय गांव चलो अभियान कार्यशाला संपन्न हुई

0 95
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना गांव चलो से अभियान से जिले का हर बूथ भाजपा मय होगा। हर गांव हर बूथ राम राज्य की संकल्पना को साकार करने वाला होगा।उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने गांव चलो अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा कार्यालय में कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के सांसद ,विधायक एवं अन्य सभी प्रकार के जन प्रतिनिधि और सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी आगामी दिनों में 24 घंटे किसी एक चिन्हित गांव में रहकर दिए गए करणीय कार्यों को संपादित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि अभियान को पूर्ण मनोयोग से सफल बनाएं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को शक्ति केंद्र, बूथ समिति, पन्ना समितियां का सत्यापन करते हुए पार्टी के हर भूत में 51 प्रतिशत से अधिक वोट अर्जित करने के लक्ष्य पर कार्य करेंगे।जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए धौहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि योजनाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से गांव में जाकर, जनता के बीच इन योजनाओं का व्यापक बखान करें।सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि गांव चलो अभियान भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है। सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से मेरा अनुरोध है कि वे सभी पूर्ण तैयारी के साथ इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करें।जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि कुशल बूथ प्रबंधन से ही चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी और 18 करणीय कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच लिपिबद्ध कराया। कार्यशाला के जिला संयोजक अनिल पांडे ने कहा कि आगामी 9 से 11 फरवरी के बीच पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दिन 24 घंटे गांव में निवास करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता, अभियान की सफलता के बाद गांव चलो अभियान का हिस्सा बनेंगे। कार्यशाला का संचालन इस अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिला महामंत्री विनय सिंह चौहान ने किया।

News TOP Footer