नाबालिक को बहला फुसलाकार उसको राजस्थान में बेचने और खरीदने वालो को पुलिस ने पकड़ा

सीधी धर्मेंद : वर्ष 2024 में सीधी पुलिस को लगातार सफलता मिलती जा रही है बड़ी चोरियों और मोटरसाइकिल गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद सीधी पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक अपहरित नाबालिक को राजस्थान से बरामद करके उसके परिजनों को सौपा गया है सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में जिला कोतवाली पुलिस के निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मानव दुरव्यापार करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है बताया गया कि दिनाँक 08.09.23 को फरियादी ने थाना कोतवाली आकर अपने 14 वर्षीय वालिका के लापता होने की रिपोर्ट लेख करायी जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 363 भा. द. वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर पता तलाश प्रारम्भ की गई लेकिन अपहृता दस्तयाब नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक द्वारा लापता नाबालिक बालिकाओ की डायरियो की समीक्षा की गई एवं टीम गठित कर नाबालिक बालिकाओ की तलाश हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर टीम को अपहृता का पता लगाने लगा दिया गया गया। गठित टीम को गोपनीय सूत्रो से सूचना मिली की अपहृता के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपहृता को गायब कर मानव तस्करी गिरोह को विक्रय कर दिया गया है।विवेचना के दौरान पता चला कि संदेही सूर्यभान (परिवर्तित नाम) के द्वारा अपहृता को अपने प्रेमजाल में फसाया जाकर शादी का झांसा देकर अपने जीजा सूरज परिवर्तित नाम के घर पर रखवा दिया गया है जिसे 4 माह तक बहला फुसला कर रखे रहे और सिगरौली के ही दिनेश (परिवर्तित नाम), माखन (परिवर्तित नाम) के माध्यम से राजस्थान के उमंग (परिवर्तित नाम) के साथ एक लाख 50 हजार रू/ मे लडकी का सौदा तय कर लिये तथा सभी लोग नाबालिक लडकी उम्र 14 वर्ष को अपने साथ राजस्थान ले गये और राजस्थान में उमंग (परिवर्तित नाम) के सुपुर्द कर दिये जिसे पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब किया जाकर आये साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी में शामिल सदस्य सूर्यभान (परिवर्तित नाम) निवासी सीधी, सूरज (परिवर्तित नाम), दिनेश (परिवर्तित नाम), माखन (परिवर्तित नाम) तीनो निवासी सिगरौली तथा उमंग (परिवर्तित नाम) निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया जाकर धारा 386 (क),368,370,370(क),376 (2)(n),376(D), 120 B IPC तथा 3/4 पोक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
