सीधी शहर में उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

0 152
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 जनवरी को पूरे देश के साथ सीधी शहर में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और आन बान और शान के साथ मनाया गया। छत्रसाल स्टेडियम में समारोह के मुख्य अतिथि सीधी जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। तिरंगे को सलामी देने के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने पुलिस अधीक्षक रविंद वर्मा और परेड कमांडर पवन सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने सुख समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारो को खुले आसमान में छोड़ा गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर साकेत मालवीय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश के वचन के बाद परेड ने हर्ष फायर करके राष्ट्रपति की जयकर लगाये और उसके बाद उप निरीक्षक पवन सिंह थाना कोतवाली सीधी के कमाण्ड में आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को सलामी दी परेड में नौवी वाहिनी एसएएस, जिला पुलिस बल जिला होमगार्ड महिला प्लाटून वन विभाग सीनियर सीसी एसजीएस कॉलेज जूनियर सीसी गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पडरा एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडरिया ज्योति हाई स्कूल गांधी स्कूल सौर्य दल सहित अन्य कई दल शामिल रहे। परेड मार्च पास्ट के बाद मुख्य अतीत साकेत मालवीय ने परेड में शामिल सभी तालियां के कमांडरों से मुलाकात की गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यअतिथि कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के शहीदो के परिवार जनों जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को साल और श्रीफल से सम्मानित किया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह में जिले की जान-मनी सात विद्यालयों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने ताली बजाकर प्रशंसा की। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक द्वारा हाल ही में संसद द्वारा पारित तीन नए कानूनों पर केंद्रित “नया भारत-नया विधान” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री क्षितिज कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेश शाही सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा जिले के विकास से संबंधित प्रदर्शनियों की झांकी निकाली गई जिसका छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने अवलोकन किया झांकियां के प्रदर्शन के बाद अतिथियों ने समझ में शामिल परेड टोली कमांडर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार और जिले में शासकीय कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

News TOP Footer