कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने की गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा

0 416
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गणतंत्र दिवस समारोह एवं लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व के गरिमामय आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा छत्रसाल स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, समतलीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि के विषय में सभी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी दिए गये दायित्वों का पूरी गम्भीरता से पालन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer