जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट के फरियादीओ को है पुलिस की कार्यवाही का इंतजार

0 242
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 8 जनवरी को समय लाल प्रजापति सरजू प्रजापति निवासी ग्राम कमर्जी बगेसर टोला थाना कमर्जी के साथ अरविंद साहू मुन्नी साहू राम धार साहू विश्वनाथ साहू फूलचंद सिंह ने रास्ते की विवाद में जमकर मारपीट कर दी जिससे सरजू प्रजापति का हाथ फैक्चर हो गया वही समय लाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं इस मामले की रिपोर्ट अभी कहीं भी दर्ज नहीं हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती समय लाल साहू और सरजू साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों के घर परिवार को आरोपी सरहंगों से जान का खतरा है अब तक हम लोगों की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है जबकि घटना को कई दिन बीत चुके हैं इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कमर्जी थाने के प्रभारी शेषमणि मिश्रा जी से जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों की रिक्विजिशन हमें प्राप्त हुई है जिस पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी फिलहाल पीड़ितों को पुलिस की कार्यवाही का इंतजार है।

News TOP Footer