कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ पार्टी ध्वजारोहण

0 139
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस ‘‘दल दिवस’’ के रूप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में जिला कांग्रेस के तत्वाधान में स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने कांग्रेसजनों को इस अवसर पर कांग्रेस की रीति-नीति, विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी की सेवा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिणाम से हमें निराश नहीं होना है, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर हर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दृढ़संकल्पित होकर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश के हालत बद से बद्तर हो रहे हैं, हर कांग्रेस के सिपाही का कर्तव्य है कि देश की रक्षा हेतु संघर्ष कर जनहित की लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़ना है। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता और वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने भी सम्बोधित किया।

News TOP Footer