विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मझौली और कोटहा में शिविर का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद मझौली तथा सीएम कन्या राइज स्कूल सीधी में शिविर का आयोजन किया गया। मझौली में आयोजित शिविर में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, अध्यक्ष नगर परिषद शंकर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष उदयभान यादव, पार्षद गण लवकेश सिंह, रंजना गुप्ता, प्रीती मार्तण्ड चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी प्रकार सीधी में आयोजित शिविर में पार्षद आनन्द परियानी सहित विश्वबन्धुधर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, मुनिराज विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गई। मझौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धौहनी श्री टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बनाई गई योजनाओं से देश के गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है। सीधी में आयोजित शिविर में 140 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 386 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें प्रदाय किए गए।
