जिले के गांवों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री ने हितग्राहियों से किया संवाद

0 114
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 27 दिसंबर को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार द्वारा नौगवां दर्शन सिंह में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ.साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। मोदी की गारंटी प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए गए। इनमें मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना के हितग्राही शामिल हैं। शिविर के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप आयोजित कर ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। शिविर समापन के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उदेश्यों की जानकारी दी साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जबाब दिए।

News TOP Footer