भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस, गुरुगोविंद सिंह महाराज के अमर बलिदानी साहिब जादो को नमन किया

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सिख परंपरा के गुरु गुरुगोविंद सिंह महाराज के अमर बलिदानी साहिब जादो को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर वीर बाल दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया गया। वीर बलिदानी दिवस के विषय में वक्ताओं ने बताते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के नौ और 6 वर्ष के बालक बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। जिनका बलिदान युगों युगों तक युवाओं और बच्चों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
