बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वृद्धि की रणनीति बनाने प्राचार्यो की बैठक हुई आयोजित

सीधी धर्मेंद : माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षायें फरवरी माह में प्रस्तावित है। विद्याथिर्यों के परीक्षा परिणाम में वृद्धि एवं लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति बनाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेम लाल मिश्रा ने शुक्रवार को 11 बजे से शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 सीधी मे जिले के सभी हाई स्कूल हायर सेकेंड्री प्राचार्यों की बैठक बुलाई। बैठक मे बोर्ड परीक्षा निकट होने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु जिले के प्रत्येक शिक्षक, प्राचार्य एवं अधिकारी को मिलकर सम्पूर्ण प्रयास करना हेतु निर्देश दिए गए। एपीसी रमसा डॉ सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा रेमेडियल कक्षाओं का आयोजन, प्रायोगिक कार्य एवं पुस्तकालय, एकभारत, श्रेष्ठ भारत, स्कूलों की टियुनिंग, स्कूल मेंटरिंग, स्किल हब, जे.ई.ई. एवं नीट की कोचिंग विषय वस्तु पर प्राचार्यो से विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2024 के लिये लक्ष्य निर्धारण, लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अपनायी जाने वाली रणनीति पर चर्चा, बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने हेतु अगले एक माह की कार्य योजना, लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु चुनौतियां एवं समाधान के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्यों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए रणनीति एवं योजना बनाने हेतु सुझाव दिये गये। ए.डी.पी.सी. श्री प्रवीण कुमार शुक्ला द्वारा इस वर्ष अब तक किये गये कार्यो का प्रतिवेदन और प्राचार्यो से फीड बैक लेते हुये समग्र रूप से परीक्षा परिणाम बढाये जाने हेतु सभी प्रकार के उपाय करने को कहा गया। बैठक मे जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एस एन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिले में नव पदोन्नति प्राप्त उच्चतर माध्यमिक प्राचार्य एवं हाई स्कूल प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया गया एवं उन्हें पदोन्नति प्राप्त करने की बधाई दी गई।
