शिव आदिशक्ति सामाजिक सेवा संस्थान ने गौ रक्षा अभियान जन जागरण पदयात्रा निकाली

सीधी धर्मेंद : जिले के नगर पालिका क्षेत्र में शिव आदिशक्ति सामाजिक सेवा संस्थान के आयोजन में गौ रक्षा अभियान जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि शिवमूरत महाराज भागवत कथा वक्ता, विशिष्ठ अतिथि द्वय लखन महाराज एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल कामदार की उपस्थिति में गौ माता पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्वोधन में गौ माता की सुरक्षा के संकल्प का आगाह किया गया तथा समिति के नेक कार्य की सराहना की गई साथ ही विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि समाज को ऐसे धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए यदि गौ माता की सेवा करना प्रारंभ कर देते है तो भारत पुनः विश्वगुरु और सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाएगा इस समिति का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा अभियान में समाज की सहभागिता को मूर्तरूप प्रदान करना है। यह समिति जिले भर में गौ रक्षा को लेकर सतत कार्य करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अनिकेत पंकज चतुर्वेदी, देवी प्रसाद गौतम, राजेंद्र, महेंद्र मिश्रा,अरुणेंद्र सिंह, धीरज, अजय, अभिषेक, अंबुज, दिव्य प्रकाश, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
