डेढ़ सौ सांसदों को निलंबित करने का एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : देश की संसद में संसद की सुरक्षा को लेकर लोकसभा सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा जमकर हंगामा किया गया जिसकी वजह से लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष ने लगभग डेढ़ सौ सांसदों को निलंबित कर दिया जिसको लेकर विपक्ष द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है विपक्ष के आह्वान पर 22 दिसंबर को सीधी शहर के गांधी चौक में एनएसयूआई के अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में देश के सांसदों को निलंबित किए जाने का विरोध करते हुए गांधी जी की प्रतिमा पर मालयपर्ण किया गया। माल्यार्पण के बाद एनएसयूआई के अध्यक्ष सौरभ सिंह और पदाधिकारी कार्यकर्ता जिनमे सनी मोटवानी अमित सेंगर सागर मिश्रा निहाल बघेल सोनू सिंह अंकित तिवारी विवेक तिवारी ने सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। प्रदर्शन के बाद के एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी।
