जनता से मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के प्रति सदैव ऋणी रहूंगा- कहा अजय सिंह राहुल ने

सीधी धर्मेंद : मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से हुई अपनी जीत पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है की विपरीत परिस्थितियों में क्षेत्र की जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है उसके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटपरा,धुम्मा,मवई में आयोजित आभार जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है वह विश्वास हमेशा कायम रहेगा। अजय सिंह ने कहा की मेरा चुनाव क्षेत्र की जनता ने परिवार के एक सदस्य की तरह लड़ा और जीत हासिल की ! यह जीत चुरहट क्षेत्र की सम्पूर्ण जनता की जीत है। पटपरा में आयोजित चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल की सभा को कवर करने पहुंची एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस दौरान उनसे कई सवालों के जवाब मांगे।
