भाजपा ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण मुखर्जी का पुतला फूंका

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय गांधी चौक में कांग्रेस के नेता सासंद राहुल गांधी और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन करने के पश्चात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही घमंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी इस करतूत के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट की राजनीति को देखते हुए पिछड़ा वर्ग की हितैषी होने का ढोंग करती है। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी के हितों की बात की थी , लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का सम्मान नहीं करती। उसके खाने के दांत और हैं, दिखाने के और हैं।
