राजस्व एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से किया रेत खदान का औचक निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : 21 दिसम्बर को कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम पड़री तहसील गोपदबनास की आराजी नम्बर 2142 के अंश रकवा 4.98 हेक्टेयर में संचालित रेत खदान का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी गोपदबनास नीलेश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसएन प्रसाद, तहसीलदार गोपद बनास जान्हवी शुक्ला एवं पटवारी के साथ संयुक्त राजस्व एवं पुलिस टीम के द्वारा किया गया। उपखण्ड अधिकारी श्री शर्मा द्वारा खदान संचालकों को लीज के शर्तों के अधीन उत्खनन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। रेत खदान के संचालक को सीमांकित क्षेत्र के अन्दर ही रेत उत्खनन हेतु हिदायत दी गई एवं मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक रेत परिवहन हेतु समझाईश दी गई। यह भी निर्देशित किया गया कि बिना नम्बर प्लेट के वाहनों को खदान परिसर में रेत परिवहन हेतु उपयोग न किया जाए।
