विधानसभा क्षेत्र चुरहट से अजय अर्जुन सिंह निर्वाचित घोषित किए गए

सीधी धर्मेंद : 3 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र चुरहट के इंडियन नेशनल काॅग्रेस के उम्मीदवार अजय अर्जुन सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के शरदेन्दु तिवारी को 27777 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री सिंह को कुल 97517 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 69740 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर शैलेश द्विवेदी ने निर्वाचित श्री सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सूरज कुमार (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे उपस्थित रहे। अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद चुरहट क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।
