विधानसभा क्षेत्र सीधी से श्रीमती रीती पाठक निर्वाचित घोषित हुई

0 117
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना भवन सीधी में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र सीधी की भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीती पाठक निर्वाचित घोषित की गई हैं। श्रीमती पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल काॅग्रेस के ज्ञान सिंह को 35418 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्रीमती पाठक को कुल 88664 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 53246 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर नीलेश शर्मा ने निर्वाचित श्रीमती पाठक को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक शिवानंद कपासी(आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे उपस्थित रहे। 4 दिसंबर को सीधी विधानसभा से विधायक चुनी गई श्रीमती रीति पाठक के समर्थको पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनता ने शहर के पूजा पार्क से विजय जुलूस निकाला विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ता जनता जमकर जश्न मनाते दिखे इस दौरान सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और जनता के प्रति हाथ हिलाकर अपना आभार व्यक्त किया। जुलूस के दौरान जिले की विधायक श्रीमती रीति पाठक से उनकी जीत पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी प्रतिक्रिया ली इसके साथ ही उनसे अन्य सवालों के भी जवाब मांगे।

News TOP Footer