गरीब कल्याण योजना से मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री 2028 तक के लिए बढ़ाई जाएँगी कहा रीती पाठक ने

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी की सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक लगातार जनता जनार्दन के बीच पहुंचकर आशीर्वाद अर्जित कर रही है इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत क्षेत्र हड़बड़ो कोठार में संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम छोर में खड़ा व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने और उसके उत्थान में लगी हुई है। गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन इसी वर्ष के अंत में समाप्त होने वाला था, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के कल्याण को देखते हुए इसे 2028 तक और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने रीती पाठक जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के बीच जोरदार तालिया से स्वागत किया।भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने उन व्यक्तियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग बड़े गर्व के साथ बताते हैं कि यह रोड, किसान सम्मान निधि, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी और अनेकानेक योजनाएं उन्होंने दी है, किंतु जनता जनता सब जानती है कि यह सारी योजनाएं इसलिए आई है क्योंकि भाजपा की सरकार और भाजपा के नुमाइंदे थें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात पथरौही, खोरी, मुडिका, दुअरा कला, तेंदुआ, बेलहा और खैरा में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा।

News TOP Footer