गोधन पशु योजना में 2 रुपए किलो गोबर खरीदेंगी कांग्रेस सरकार:-कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार तेजी से चल रहा है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की सभी कोशिश की जा रही है सीधी विधानसभा से कांग्रेस जीतती है तो सीधी विधानसभा का चौमुखी विकास होगा कांग्रेस की सरकार बनते ही गोधन पशु योजना के तहत किसानों से 2 रुपए किलो गोबर की खरीदी की जाएगी जिससे किसानों की आय बढ़ेगी, पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा जिससे आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी और गोवंश की रक्षा भी हो सकेगी कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में स्पष्ट कहा है कि स्कूल जाने वाले हर बच्चे को 1500 रुपए हर माह छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे जिससे हर बच्चे को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और उनके मां-बाप के ऊपर बोझ नहीं पड़ेगा खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत हर परिवार को 35 किलो अनाज मुहैया कराया जाएगा आवास योजना की राशि ढाई लाख रुपए की जाएगी बालिकाओं के विवाह के लिए एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी उक्त बातें कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने पड़रिया जनकपुर कुचवाही मझरेटी मझरेटी कोठार सैरपुर शिवपुरवा मडवा चिलिहा तेन्दुहा में जनसंपर्क के दौरान जनता से कही।
