कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में मंजूर होगी पुरानी पेंशन योजना:- कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पहले कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा उक्त बात सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने अपने जनसंपर्क के दौरान कही कांग्रेस प्रत्याशी ने आगे कहा कि कर्मचारियों के पदोन्नति और क्रमोन्नति की समस्या का तुरंत निराकरण किया जाएगा साथ में वेतनमान का पुन: निर्धारण किया जाएगा केंद्र के समान महंगाई भत्ता उसी दिनांक से लागू करके दिया जाएगा समयमान वेतनमान को तीन चरणों से बढाकर के चार चरणों में किया जाएगा कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों के परिवार और कर्मचारियों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा सभी संवर्गो के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी नियमित कर दिया जाएगा सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने कहा कमलनाथ जी ने यह वचन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की सारी समस्याओं का उचित निराकरण होगा।
