भाजपा ने चुनाव पूर्व त्रिदेव और पंच परमेश्वरों का सम्मेलन किया आयोजित

सीधी धर्मेंद : भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता कहलाता है क्योंकि वह निस्वार्थ भाव से पार्टी के प्रति समर्पित भाव से पार्टी की प्रतिष्ठा और विजय श्री के लिए कार्यकर्ता है। चुनावी रण में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेनापति की भूमिका में है। हर हाल में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित हो।उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिदेव और पंच परमेश्वर के सम्मेलन में स्थानीय त्रिवेणी पैलेस में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीधी जिले के चुनाव प्रभारी सुरेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्ति की। जो राम का नहीं वह, किसी काम का नहींबड़े ही आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रभारी श्री राणा ने कहा कि जो भगवान श्री राम को काल्पनिक बताने का शपथ पत्र सर्वोच्च न्यायालय में दिया करते थे, वे आज राम की बात कर रहे हैं। चुनाव प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राणा ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में जब हमारे सैनिक दुश्मनों पर गोलियां चलाते थे, तो एक-एक गोली का हिसाब लिया जाता था, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में यदि दुश्मन एक गोली चलाता है, तो हमारे सैनिक गोलियों की बौछार कर देते हैं। यह एक स्वाभिमानी देश की ताकत है और ताकत देश की जनता जनार्दन की एक-एक वोट से बनती है। इसलिए आप यह चिंता करें कि ना तो हमारा एक भी वोट व्यर्थ जाए इसलिए घर-घर जाकर एक-एक बोट भाजपा को पड़े, इसकी चिंता करना है।
