आज सीधी आएँगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के किए गए तगड़े इंतजाम

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रण में अब देश और भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी ताकत से उतर आए हैं और वह एक दिन में तीन-तीन जिलों के दौरे करके अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीतने के लिए सभा कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 नवंबर को सीधी शहर से लगे पड़रा बाईपास में चुनावी सभा करेंगे चुनावी सभा के दौरान वह जनता के सामने अपनी विकास योजनाएं गिनते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगेंगे 6 नवंबर की देर रात तक प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी को युद्ध स्तर पर काम करते हुए पूरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक आईजी डीआईजी मैदान में उतर चुके हैं शहर के साथ कार्यक्रम स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है इसके साथ ही शहर की तरफ आने वाले कई ट्रैफिक रूट को भी डायवर्ट किया गया है जिससे सभा और कार्यक्रम के लिए कोई अव्यवस्था ना हो।

News TOP Footer