सामान्य प्रेक्षक श्री कपासी ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा मतदान केंद्रों का किया अवलोकन

सीधी धर्मेंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र 82 धौहानी श्री शिवानन्द कपासी द्वारा शनिवार 04 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र धौहनी स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। श्री कपासी द्वारा नागपोखर, ताल एवं कुंदौर स्थित चेक पोस्टों का अवलोकन करते हुए ड्यूटी में तैनात एसएसटी टीमों से नाकों की व्यवस्था एवं उनके द्वारा की गई कार्यवाहियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। भ्रमण के द्वारा प्रेक्षक द्वारा सभी एसएसटी टीमों को सजगता से अपने कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। भ्रमण के दौरान श्री कपासी द्वारा धौंहनी विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों के मतदान केंद्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रेक्षक द्वारा 152 दुबरी, 164 बस्तुआ,182 पोड़ी,189 नागपोखर और 192 ताल केंद्रों में विद्युत व्यवस्था, जल व्यवस्था, शौचालय आदि का अवलोकन किया। श्री कपासी द्वारा भ्रमण के दौरान नवीन मतदाताओं एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर मतदान के संबंध में चर्चा भी की गई। भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार रविवार 05 नवंबर को प्रेक्षक द्वारा 179 कमछ,198 एवं 199 मेडरा,196 रौहाल,194 एवं 195 जूरी,197 नौडिया,207 सोनगढ़ एवं भुइमाड का अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान प्रेक्षक द्वारा वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में स्थानीय जनमानस से एवं अधिकारियों से चर्चा किया गया। इस अवसर पर लायजनिंग ऑफिसर श्री पुष्पेंद्र सिंह, जनपद सीईओ कुसमी श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार कुसमी एवं ब्लॉक प्रबंधक एसबीएम श्री कुंवर सिंह उपस्थित रहे।
