भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज को एक वोट बैंक समझा कहा कांग्रेस उम्म्मीद्वार ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा क्षेत्र मैं भी चुनावी घमासान अब तेज हो गया है इसके बाद बीजेपी कांग्रेस और अन्य दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना समर्थन मांगने के लिए गांव की ओर निकल चुके हैं और जनता के बीच में जाकर वह अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि जल जंगल जमीन पर हमारे आदिवासी भाइयों का अधिकार होना है जंगल के वन उपज पर उन्हें पूरा अधिकार एवं लाभ मिलना चाहिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जिले में पैसा एक्ट और बनोपज अधिकार अधिनियम लागू किया जाएगा उक्त बातें सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने भगोहर तेंगवा सेंदुरा कोचिला डोल सिरसी पड़री भाटा हड़बड़ो पड़खुरी विशुनी टोला सतपहरी में जनसंपर्क के दौरान कही। कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने आगे कहा की पूज्य स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी ने तेंदूपत्ता में बोनस देने की शुरुआत की थी उन्होंने मजदूर को मालिकाना हक दिया था ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार पर आदिवासी भाइयों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज को एक वोट बैंक समझा है उनके अधिकारों और लाभ के लिए कोई भी योजना मध्य प्रदेश में लागू नहीं की गई सबसे अधिक शोषण और अत्याचार आदिवासी भाइयों के ऊपर हुआ है उन्होंने आदिवासी भाइयों से अपील करते हुए कहा कि इस अत्याचारी और शोषण करने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाएं।
