मुख्यमंत्री के पीए हमारा फोन भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया कहा पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत ने

धर्मेंद धर्मेंद : सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम कुबरी के एक गांव में विगत चार महीने पहले हुए पेशाब कांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी उक्त कांड के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत को अपने आवास में बुलाकर उनके पांव धोकर उनके साथ किए गए अमानवीय व्यवहार का प्रायश्चित किया था और उन्हें पूरे सम्मान उनके घर भिजवाकर उन्हें और उनके परिवार को कई तरह की मदद देने का वादा किया था लेकिन जैसे-जैसे समय निकलता गया वैसे-वैसे सारे वादे पीछे छुट गए और अब स्थिति यह है कि दशमत रावत पुलिस की निगरानी में अपने घर में ही नजर बंद रहता है एक लंबे समय के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने दशमत रावत के गांव पहुंच कर दशमत रावत से बात की दशमत रावत से की गई बातचीत की दशरथ रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमें नौकरी देने के लिए कहा था बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा देने के लिए कहा था लेकिन तब वह भूल गए आगे दशमत ने कहा कि अब उनके पीए हमारा फोन भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। दशमत रावत की स्थिति पर मीडिया ने जब मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से दशरथ रावत की बर्तमान स्थिति पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि अब दसमत रावत की चिंता उनको करनी चाहिए जिन्होंने उसके पांव धोए थे।
