कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दान बहादुर सिंह का जनसंपर्क लगातार जारी

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देकर बताय की विधानसभा क्षेत्र सीधी में कांग्रेस पार्टी का प्रचार लगातार बढ़ रहा है, प्रत्याशी की सहजता को देख मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने के मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार प्रसार की कमान संभाल ली है, सीधी विधानसभा का चुनावी समीकरण बदलने लगा है। कांग्रेस प्रत्यासी के पक्छ में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह के जनसंपर्क में लोगों की अच्छी खासी उपस्थित देखी जा रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ज्ञान सिंह के पक्ष में जनसंपर्क की शुरूआत सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोठार से की गई, जिसके बाद ग्राम कुकड़ीझर में भी जनसंपर्क जारी रहा।
