ज्ञान सिंह के जनसंपर्क के दौरान लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

0 659
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी दे कर बताया सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह के जनसंपर्क के दौरान ग्राम पडरा पडैनिया जोगीपुर में सैकड़ो ग्रामवासियों ने कांग्रेस की जनहित हितैषी घोषणाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ग्राम वासियों को कांग्रेस में शामिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने कहा कि आप सब का कांग्रेस परिवार में हार्दिक अभिनंदन है आप सब के आने से मुझे बहुत अधिक संबल और ताकत प्राप्त हुई हैं आप सब एकजुट होकर जनविरोधी भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें जिससे प्रदेश में कांग्रेस की जनहित हितैषी सरकार बन सके।कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सर्वसमाज के हित की योजनाओं को सम्मिलित किया है सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी अपनी एक-एक घोषणा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

News TOP Footer