सिहावल विधानसभा से विश्वामित्र पाठक और सीधी से श्रीमती रीति पाठक ने नामांकन फार्म जमा किया

सीधी धर्मेंद : नामांकन फार्म दाखिल करने वालों में आज भारतीय जनता पार्टी सीधी विधानसभा की उम्मीदवार श्रीमती रीति पाठक ने भी अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया नामांकन फार्म जमा करने के पूर्व पूजा पार्क में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने पूजा पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की जिसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर रीति पाठक ने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया नामांकन फार्म दाखिल करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने श्रीमती रीति पाठक से सवाल उठाया की सीधी विधानसभा में दो तरह की भाजपा चुनाव लड़ रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है इसका जवाब देते हुए श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि भाजपा सब कुछ देख रही है। आज नामांकन फार्म जमा करने वालों में सिहावल विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने भी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया नामांकन फार्म जमा करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक से उनके चुनावी मुद्दों को लेकर कई सवाल पूछे एन टीवी इंडिया न्यूज़ में विश्वामित्र पाठक से सवाल उठाया कि आप पर आरोप लगाते हैं कि जब आप विधायक थे लोग आपके पास आते थे आप से कहते थे पेंशन दिला दो तो आप कहते थे कि एक आंख खराब है दोनों खराब हो जाए तो पेंशन मिलेगी जब कोई आपसे बिजली कनेक्शन मांगने आता तो आप कहते थे एक तार अपने छुआ लो एक तार हमारे छुआ, लो जिसका जवाब देते हो विश्वामित्र पाठक ने कहा कि यह सब झूठ फैलाया जा रहा है।
