विधानसभा क्षेत्र चुरहट से कांग्रेस प्रत्याशीअजय अर्जुन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया

सीधी धर्मेंद : 26 अक्टूबर को सीधी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के चैथे दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चुरहट से 4, विधानसभा क्षेत्र सीधी से 4, विधानसभा क्षेत्र सिहावल से 2 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र धौहनी में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। आज प्रमुख रूप से नामांकन दाखिल करने वालो में विधानसभा क्षेत्र चुरहट से अजय अर्जुन सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में, अपना नामांकन दाखिल कर दिया नामांकन दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे अपना नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधानसभा के उम्मीदवार अजय सिंह राहुल से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल बीजेपी पूछा के कई मप्र में बीजेपी से कई दिग्गज है मैदान में है मुख्यमंत्री कौन बनेगा अजय सिंह ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार ही नहीं बन रही है तो मुख्यमंत्री उनका कैसे बनेगाए आगे अजय सिंह ने कहा भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट कर अन्याय किया गया है।
