विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पर्चा कहा बीजेपी कार्यकर्त्ता हमारे साथ है

0 168
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चुरहट में दो, विधानसभा क्षेत्र सीधी में तीन, विधानसभा क्षेत्र सिहावल तथा विधानसभा क्षेत्र धौहनी में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 23 अक्टूबर को सीधी में नामांकन फार्म जमा करने को लेकर आज राजनीतिक पारा काफी गर्म देखा गया भारतीय जनता पार्टी से टिकट काटने के बाद सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने आज पार्टी से खुलकर बगावत कर दी और पार्टी की मनसा के विपरीत पूजा पार्क में पहले अपने हजारों समर्थकों की सभा बुलाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया इस दौरान पूजा पार्क में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भी दिया सभा के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी बगावती खेमे में दिखाई पड़े सभा में आए वक्ताओं ने खुलकर कहा की अब जंग आर और पार की होगी अन्याय का हिसाब किया जाएगा। पार्टी के विरुद्ध बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आए विधायक केदारनाथ शुक्ला अपने सामने पूजा पार्क में इतनी बड़ी संख्या में जनता को देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे पूजा पार्क में सभा के बाद पंडित केदारनाथ शुक्ला अपने हजारों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में पहुंचकर अपना नामांकन फार्म जमा किया नामांकन फार्म जमा करके बाहर आए पंडित केदारनाथ शुक्ला से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कई सवाल किया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कहा कि आपने बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को पूर्व में इस्तीफा ना देने के लिए कहा था आज क्या कहते हैं जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि बो सभी आज भी हमारे साथ हैं इसके साथ ही पंडित केदारनाथ शुक्ला ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्यार और जंग में सब जायज होता है।

News TOP Footer