कलेक्टर मालवीय ने एमसीएमसी कक्ष तथा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के विज्ञापनों के प्रमाणन तथा पेड न्यूज पर निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कमेटी एमसीएमसी का गठन किया गया है। इसके द्वारा एमसीएमसी सेंटर जिला जनसंपर्क कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से निर्वाचन संबंधी कार्यवाहियाँ संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने शनिवार को एमसीएमसी सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया की सतत मॉनीटरिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों के प्रसारण के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लेकर निर्धारित समय-सीमा में अनुमति जारी करें। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी करें। यदि कोई आवंछित पोस्ट मिलती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू होने से प्रिंट मीडिया के विज्ञापन तथा पेड न्यूज पर पूरी सावधानी से निगरानी रखें। व्यय लेखा टीम तथा निर्वाचन आयोग को निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रेषित करें। नोडल अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि विज्ञापनों के प्रमाणन तथा पेड न्यूज की निगरानी के लिए समस्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सेंटर में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीधी के दो विशेषज्ञों को तैनात किया गया है।इसके पूर्व कलेक्टर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही तथा एमसीएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।

News TOP Footer