बीजेपी ने मप्र को बेरोज़गारों का प्रदेश बना दिया कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : विधायक और पूर्व मंत्री और सिहावल विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल ने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के लिए शिवराज सिंह सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि शिवराज सिंह सरकार ने मध्यप्रदेश को बेरोज़गारों का प्रदेश बना दिया है। श्री पटेल ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। श्री पटेल ने कहा क़ि विकास के बड़े .बड़े और झूठे दावे करने वाली भाजपा सरकार का कोई नेता अब तक बता नहीं आया कि प्रदेश में कितने नौजवानों को रोजगार मिला हैघ् कितने युवाओं को रोजगार मिल पाएगाण् फिलहाल सरकारी विभागों में पांच लाख से ज्यादा पद खाली है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती करने का दावा किया वह भी चुनावी साल के आख़री समय खाना पूर्ति कर दी। नौकरी देने की इतनी चिंता थी तो पिछले 18 सालों में सरकारी पदों पर भर्तियां क्यों नहीं की। इसका कोई जवाब नहीं भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को झूठे सपने दिखाने का काम भाजपा ने किया हैण् युवा प्रदेश का भविष्य हैँ चाहे वे किसी भी पार्टी के साथ हों। श्री पटेल ने कहा क़ि मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या हर साल बढ़ते जा रही है लेकिन सत्ता के नशे में चूर शिवराज सिंह चौहान ने जरा भी ध्यान नहीं दिया कि प्रदेश के नौजवान आखिर कहां जाएंगे। कई नौजवान रोजगार की तलाश करते.करते अपनी आयु सीमा लाँघ चुके हैं।
