सिहावल के पोखरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते सभा को संबोधित किया

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म भरे जाने शुरू हो जाएंगे इस दरमियान भाजपा कांग्रेस सहित अन्य कई पार्टियों ने अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है 20 अक्टूबर को सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक के समर्थन में केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने ग्राम पोखरा में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर उनके पक्ष में सभा को संबोधित किया हेलीकॉप्टर से पोखरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते का लोगों ने स्वागत किया पोखरा में आयोजित सभा में सिहावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार विश्वामित्र पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है यदि आगे भी मौका मिला तो हम जो भी विकास कार्य हैं उसे पूरे करेंगे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस ने इस देश में कोई विकास के कार्य नहीं किए हैं भाजपा ने विकास की गंगा बहाई है गरीबों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई है चुनावी सभा के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से सवाल उठाया की क्या चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह होंगे इस सवाल का जवाब फगन सिंह कुलस्ते नहीं दे पाए कई बार पूछने के बाद भी उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी हैं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस दौरान मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी द्वारा जनता से जीरो बिजली के बिल को लेकर सवाल उठाया जिसका जवाब देने के बजाय फगन सिंह कुलस्ते दूसरी बातें करने लगे।-
