कांग्रेस पार्टी ने युवा राजपूत नेता ज्ञान सिंह चौहान को सीधी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया

सीधी धर्मेंद : 19 अक्टूबर की रात सीधी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन था 19 अक्टूबर को सीधी जिले के इतिहास में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने युवा राजपूत नेता ज्ञान सिंह चौहान को सीधी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के 144 उम्मीदवारों की सूची घोषित होने के बाद से उम्मीदवारों में सीधी विधानसभा का टिकट लटका था जिसको लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे सीधी विधानसभा क्षेत्र से कई उम्मीदवार भी लगातार अपनी ताल ठोक रहे थे लेकिन आखिरकार पार्टी ने बहुत सोच विचार कर विधानसभा सीधी से नया प्रयोग करते हुए युवा राजपूत नेता ज्ञान सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया देर रात जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सूची जारी हुई लोग ज्ञान सिंह चौहान को बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे लोगों का उत्साह देखते ही बनता था लोग 20.20 किलोमीटर दूर से रात को 12रू00 बजे ज्ञान सिंह चौहान को बधाई देने उनके घर पहुंच गए इस दौरान ज्ञान सिंह चौहान के समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की। देर रात मीडिया ने भी पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह का कवरेज किया इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी विधानसभा से घोषित किए गए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ज्ञान सिंह चौहान से उनकी पहली प्रतिक्रिया ली जिस पर उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने सम्मानित किया है इसके साथ ही ज्ञान सिंह चौहान ने कहा मैं एक साधारण परिवार का इंसान हूं मेरे पिताजी अकाउंटेंट के पद पर काम करते थे मैं 20 साल पार्टी की विभिन्न पदों पर सेवा की है जिसके बाद पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है इसके साथ ही ज्ञान सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए।
