अवैध प्रचार सामग्री जप्त कराने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ झूठी शिकायत की गई दर्ज

सीधी धर्मेंद : विगत दिवस आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर सीधी विधानसभा की प्रत्याशी प्रीति पाठक द्वारा घड़ी और कंबल बांटने की शिकायत पर प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही न करने और भाजपा के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद वर्मा ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि सीधी विधानसभा कि भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य घड़ी और कंबल का वितरण किया जा रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद वर्मा महामंत्री एडवोकेट मनोज सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई लेकिन प्रशासन कार्यवाही करने को तैयार नहीं था लगातार शिकायतों और कांग्रेस के बड़े नेताओं के भारी दबाव के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्राम जमोड़ी से 65 नाग और भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक के भवन जिसमें आर्य कॉलेज के नाम से निजी महाविद्यालय संचालित है के चार कमरों से 2500 नग घड़ियां एवं 780 नग कंबल बरामद किया गया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कांग्रेस द्वारा भी कराई गई और जिला प्रशासन द्वारा भी कराई गई पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस जनों के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के द्वारा अपने लोगों से झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई की कांग्रेस के लोगों ने निजी आर्य महाविद्यालय से 10 नाग कंप्यूटर चोरी की गई और तोड़फोड़ किया गया हास्यास्पद नजर आता है जबकि मौके पर पुलिस बल पहले से मौजूद था पत्रकार साथी मौजूद थे और पूरी कार्यवाही उनकी मौजूदगी में हुई है लेकिन इस तरह से आरोप लगाकर वह कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहे हैं पर ऐसी गीदड़ भभकी से कांग्रेसी डरने वाले नहीं है हम उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और यदि यह घटना सही है तो हमारे साथ उन पुलिसवालो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए जो हमारे पहुंचने से पहले वहा मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में कंप्यूटर चोरी हो गए यदि उक्त शिकायत जो की झूठी है झूठी पाई जाती है तो शिकायतकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए दूसरी बात इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही है पहले प्रशासन द्वारा बरामड़की में कंबलों की संख्या को दर्शाया गया बाद में कहा कि कंबल की वारामदगी भी करेंगे बाद में फिर उनको भारी दबाव के बाद बरामद करना पड़ा पूरे घटनाक्रम में कार्यवाही करने में जिला प्रशासन को 18 घंटे से ज्यादा वक्त लगा जबकि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए थी इन परिस्थितियों में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती पूरे घटनाक्रम में सिटी कोतवाली के टी आई की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है कांग्रेस पार्टी मांग करती है उक्त सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं ऐसे अधिकारियों और कर्मचारी को तत्काल उनके पद से हटा जाए जो निष्पक्ष चुनाव में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह महामंत्री मनोज सिंह भूपेंद्र सिंह जमोड़ी उपाध्यक्ष दिनेश पाठक जय सिंह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
