सीधी शहर के गांधी चौक में मां दुर्गा के भक्तों ने स्थापित की है मां दुर्गा और मां काली की भव्य प्रतिमा

सीधी धर्मेंद : इन दिनों शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्तों द्वारा माता के अनेक रूपों की प्रतिमाएं जगह जगह स्थापित करके माता के दरबार को भव्य पंडाल से सजाकर माता की पूजा अर्चना की जा रही है जहां माता के दरबार में माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंचती है सीधी शहर के गांधी चौक में मां दुर्गा के भक्तों ने पूरे गांधी चौक को शानदार लाइट डेकोरेशन से सजाया है और मां दुर्गा और मां काली की भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की है इन प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
