आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर 2500 से ज्यादा दीवाल घड़ी और 780 कंबल जब्त

सीधी धर्मेंद : मतदाताओं को लुभाने के लिए सीधी विधानसभा क्षेत्र में दीवाल घड़िया बाटी जा रही है 16 अक्टूबर को सीधी शहर से लगे जमोडी सेगरान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद वर्मा की सूचना पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कौशल प्रसाद वर्मा के घर में पुलिस और एसएसटी ने छापा मारकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और उम्मीदवार के फोटो वाली आधा सैकड़ा से भी ज्यादा घड़ियां जप्त की है। जमोड़ी सेगरान में कार्यवाही के बाद मौके पर मौजूद एफएसटी के अधिकारियों ने मीडिया को की गई कार्यवाही की जानकारी दी।जमोड़ी सेगरान में अभी एक मामला निपटा भी नहीं था कि कांग्रेस नेताओं के पास सूचना आई कि शहर के एक निजी कॉलेज में घड़ियों और कंबलों का भारी स्टॉक जमा किया गया है जिसकी सूचना मिलने पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने कॉलेज परिसर के बाहर पहुंचकर जिले के बड़े अधिकारियों पुलिस और एसएफटी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और छापे की कार्रवाई के लिए बोलने लगे अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जिन कमरों में सामान रखा है उनकी चाबी नहीं है जिसके बाद कार्रवाई में ब्रेक लग गया लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने कॉलेज के बाहर धरना दे दिया वही पूरी रात एफएसटी और पुलिस बल चाबी का इंतजार करता रहा लेकिन चाबी नहीं आई इस दौरान कांग्रेसी भी अपनी जिद पर कार्यवाही के लिए मौके पर डटे रहे इस दौरान कई महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गई सुबह इस खबर के फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया और लगभग 11बजे के बाद जब कॉलेज परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई उसके बाद एसडीम की मौजूदगी में अधिकारियों को चाबी मिली और अधिकारियों ने कमरों को खोलकर घड़ी और कंबल दिखाई पड़ा इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। इस दौरान बीजेपी कांग्रेस के नेता और मीडिया कर्मियों की भारी भीड़ मौजूद रही सामग्री मिलने के बाद कार्यवाही के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर नीलेश शर्मा ने मीडिया को की गई कार्यवाही की जानकारी देकर बताया की विगत दो दिवस में आदर्श आचार संहिता की शिकायतें प्राप्त होने पर एफएसटी दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 2561 नग दीवाल घड़ी तथा 780 नग कंबल जब्त किए गए हैं। सीधी विधानसभा में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की कई खबरें सामने आ रही है लेकिन सीधी शहर में जितनी बड़ी मात्रा में घड़ी और अन्य सामग्री को लेकर कांग्रेसियों ने छापेमारी कार्रवाई है उसको लेकर जगह.जगह तरह.तरह की चर्चाएं हो रही हैं अब देखना है कि इस तरह के मामलों के सामने आने के बाद जिला प्रशासन कितना सजग और चौकन्ना होता है।
