थाना कमर्जी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के साथ पकड़ी 21हजार की देशी शराब

सीधी धर्मेंद : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस तारतम्य में थाना कमर्जी के सहायक उप निरीक्षक को दौरान देहात भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खोरबा टोला का मुन्ना सिंह उर्फ महेश सिंह अपने किराना दुकान में अवैध देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मुन्ना सिंह उर्फ महेश सिंह पिता इंद्र बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी कुवा थाना कमर्जी दुकान के सामने घेराबन्दी कर रेड किया गया जो 7 नग खाकी रंग की कार्टून प्रत्येक में 50 50 पाव देसी प्लेन शराब कुल 63 लीटर मिली जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर अवैध देशी प्लेन शराब कीमती करीबन ₹ 21000 जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
