20 से 25 लाख नए जुड़े युवा मतदाताओ से एनएसयूआई ने कांग्रेस को वोट करने की अपील की

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए अभियान के बाद 20 से 25 लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं जिनके ऊपर बीजेपी और कांग्रेस ने नजरे जमा रखी है उसी कड़ी में 30 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी में एनएसयूआई सीधी के जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता बुलाई गई पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सामने अपनी बात रखते हुए सौरभ सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ एक है मध्य प्रदेश में जो नए मतदाता बने हैं उन्हें कमलनाथ की योजनाओं की जानकारी दी जाए और ज्यादा लोगों से जाकर मिले और उनसे जाकर बताएं की जिस प्रकार से शिवराज सिंह जी का कार्यकाल चल रहा है छात्रों के खिलाफ लगातार गतिविधियां चालू है चाहे वह हॉस्टल को लेकर हो या छात्रों की फीस, छात्रों के साथ जितने भी अन्याय हो रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी सारी समस्याएं दूर की जाएगी और उनसे कांग्रेस को वोट करने की अपील की जाएगी। पत्रकार बार्ता के दौरान एनएसयूआई सीधी के जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जबाब भी दिए।

News TOP Footer