मुसलमान भाइयों ने जुलूस निकाल कर मनाया पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन

सीधी धर्मेंद : प्रत्येक बर्ष इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी.उल.अव्वल के 12वें दिन ईद.ए.मिलाद.उन.नबी मनाया जाता है पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में यह दिन मनाया जाता है पैगंबर मोहम्मद इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर हैं पैगंबर का विश्वास था कि अल्लाह ने उन्हें अपना संदेशवाहक चुना है इसलिए वह दूसरों को भी अल्लाह का संदेश देने लगे 28 सितम्बर को पूरी दुनिया के साथ सीधी शहर में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मुसलमान भाइयो ने जुलूस निकाल कर अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए मनाया मुसलमान भाइयों ने सीधी शहर के जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जुलूस सराफा बाजार सम्राट चौक अस्पताल चौक मानस भवन गांधी चौक पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस जमा मस्जिद में पहुंच कर समाप्त हुआ जुलूस के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और उनकी टीम ने मुसलमान भाइयों से मिलकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की मुबारकबाद दी जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
