संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते कुल 50 मेडल

0 531
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देकार बताया है कि संचालक, खेल एवं युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2022 की तर्ज पर माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के पालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी द्वारा ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स’’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सीधी जिले के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं दलीय विधा में 18 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर मेडल एवं 18 ब्रांज मेडल इस प्रकार कुल 50 मेडल अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है जिसमें जिले के सभी प्रशासकीय विभाग, खेल संघ, वरिष्ठ खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा एवं सभी इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश के अलग-अलग शहरो में आयोजित की गई है जिसमें संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले व्यक्तिगत एवं दलीय विधा के खिलाड़ी भाग लेंगे। अरविन्द श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) सीधी द्वारा बताया गया कि 28.09.2023 को सीधी से कुश्ती के 03 खिलाड़ी चन्दा तिवारी 57 कि.ग्राा., सोहराबसिंह चैहान 71 कि.ग्रा., निखिल सिंह चैहान 60कि.ग्रा. वजन में अमित कुमार द्विवेदी ब्लाक समन्यक सिहावल के साथ ‘‘खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2023’’ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किये गये एवं राज्य स्तर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल अर्जित कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाओं के साथ बधाईयाॅं दी गई।

News TOP Footer