मझौली उपखंड के ग्राम मूसामूड़ी में जमीन अधिग्रहण के विरोध में आठवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल

0 472
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मझौली उपखंड के ग्राम मूसामूड़ी में टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा की अगुआई में अपनी जमीन और जिंदगी बचाने की जारी जंग में आज 25 सितम्बर 2023 को भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर रामचंद्र कुशवाहा और गुलाब सिंह गोड़ को अधिग्रहण प्रभावित किसान बालमुकुंद कुशवाहा ने अधिग्रहित भूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर अनशन पर बैठाया गया। अनशन स्थल पर मौजूद किसानों के समक्ष अपनी बात रखते हुए बालमुकुंद कुशवाहा ने कहा कि हम किसान अपनी जमीन के जवारिया अधिग्रहण के विरोध में है ही साथ  ही हमारी भूमियों के अधिग्रहण में ब्यापक अनियमितता की गई है जिसके विरोध में भी हमारी लड़ाई है। ग्राम भुमका एवं मूसामूड़ी दोनों ग्रामों की जमीन दो फसली एवं सिंचित है किसानों के द्वारा जलकर का भी भुगतान किया जाता है किसानों के पास जलकर के भुगतान की रशीद भी है कुछ किसानों द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी सिंचाई की सुविधा बनायीं गयी है इसके बावजूद भी मेसर्स आर्यन पॉवर कंपनी द्वारा पटवारी, तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी से सांठ गाँठ करके किस्म असिंचित एवं बंजर के आधार पर अवार्ड राशि जमा की गयी है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगो ने कहा है की अधिग्रहण निरस्त किये जाने तथा फर्जी अधिग्रहण के दोषियो पर आपराधिक मुकदमा कायम होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

News TOP Footer