भाजपा सरकार आदिवासी एवं गरीब विरोधी है भरी सभा में कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : भाजपा ने प्रदेश की छवि को गिराकर इसे घोटाला प्रदेश बना दिया है।शिक्षक भर्ती घोटाला,नर्सिंग घोटाला व्यापम घोटाला,खाद्यान्न घोटाला, आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने जन आक्रोश यात्रा के सातवें दिन डिंडौरी की विशाल जनसभा में कहीं यात्रा के डिंडोरी में प्रवेश करते ही बाईपास से सभा स्थल तक जन समुदाय का अपार समर्थन मिलने से शहर में जाम की स्थिति बन गई। जन सभा में विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी एवं गरीब विरोधी है। सीधी जिले का पेशाब कांड,अनूपपुर,झाबुआ,देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश के अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं गरीबों पर अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है,इसमें अपराधी भाजपा के नेता ही हैं। विधायक श्री पटेल ने जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‘जन आक्रोश रैली’ में उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। इन 18 सालों में मप्र को बेरोजगारी और नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। इससे प्रदेश की जनता नाराज है व जन-जन में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक हज़ार गौशालाएं बनाकर चार हजार गौशालाओं के निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी किंतु भाजपा ने निर्वाचित सरकार की खरीद फरोख्त करके जनादेश का अपमान किया है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
